प्रकृति ने दिए फल
प्रकृति ने दिए जल
करो इसका संरक्षण
अशुद्ध न हो पर्यावरण .
प्रकृति से ही मिलता कपास
जिससे ढकता तन
प्रकृति से सुरक्षित
हम सबका जीवन .
प्रकृति की सुगमता
और प्रकृति की दुर्गमता
दोनों ही देती प्रेरणा
सिखाती जीवन में सहजता .
राजीव कुमार
बोकारो स्टील सिटी -827012
झारखण्ड

