बिमल सहगल
आई एफ एस (सेवानिवृत्त)
शिक्षा: दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स के साथ स्नातक
सेवा क्षेत्र: विदेश मंत्रालय के मुख्यालय और विदेश-स्थित विभिन्न भारतीय राजदूतावासों में राजनयिक के रूप में सेवाएं प्रदान की और ओमान से भारत के उपराजदूत के रूप में सेवानिवृत्त हुए
साहित्य सेवा: कॉलेज के दिनों से ही लेखन के प्रति रुझान होने से 1973 में छात्र संवाददाता के रूप में दिल्ली प्रेस ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन्स में शामिल हुए। कॉलेज और विदेश मंत्रालय में संस्थानिक पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। अखबारों और पत्रिकाओं के साथ 50 वर्षों से अधिक समय के जुड़ाव के साथ, उन्होंने भारत और विदेशों में प्रमुख प्रकाशन गृहों में लेखक, कवि, कालम्निस्ट और समीक्षक के रूप में योगदान दिया और उनकी सैकड़ों रचनाएँ प्रकाशित हुई। वर्ष 2014 से 2017 तक अन्तर्राष्ट्रिय अंग्रेजी अखबार ओमान ऑब्जर्वर के लिए एक साप्ताहिक कॉलम लिखा। काव्य संग्रह ‘अनुभूति से अभिव्यक्ति तक’ प्रकाशनाधीन है।
लेखन के इलावा पेंटिंग व शिल्पकारी में भी रुचि। एक अनूठी शिल्पकला ‘फ्लोरल-फ़ौना’ के प्रचलन के लिए भी जाने जाते हैं।
सम्पर्क सूत्र: फोन- 9953263722, ईमेल- bimalsaigal@hotmail.com
