माँ का अलंकरण नदी को

अरुणिता
द्वारा -
0



किसी भू-भाग में
ढालान की ओर
बहता जल-प्रवाह ही
नहीं हो सकता नदी,
यद्यपि जल ही
पहली आवश्यकता है
उनकी शारीरिक संरचना के लिए।

रेत, कंकड़, पत्थर,
काई जैसे अन्य जलीय पौधे
सहस्रों जीव-जंतु
उनकी गोद में पलते हैं
सहायक हैं जो नदी-निर्माण में,
पर इनसे
सर्वाधिक आवश्यक है नदी के लिए
दोनों किनारे।

स्नेह-सौहार्द्र, धैर्य, सहिष्णुता
सरल , सादगी, ममता जैसे
गुणों की स्वामिनी होती नदी,
देवत्व भावों से भरी नदी को
प्राप्त है 'माँ' अलंकरण।



टीकेश्वर सिन्हा 'गब्दीवाला'
बालोद-छत्तीसगढ़ 
सम्पर्क :9753269282.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!