स्वयं प्रकाश स्मृति कथेतर सम्मान हेतु नियमावली
1. सम्मान प्रतिवर्ष क्रमशः कहानी, उपन्यास, नाटक और कथेतर विधाओं की किसी ऐसी कृति को दिया जाएगा, जो सम्मान के वर्ष से अधिकतम चार वर्ष पूर्व प्रकाशित हुई हो। 2026 के सम्मान के लिए 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2025 के मध्य प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान कथेतर विधाओं में से किसी विधा की पुस्तक के लिए दिया जाएगा।
2. लेखक की मूल्य दृष्टि लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष होना आवश्यक है। आयु सीमा 50 वर्ष है अर्थात 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लेखकों की कृतियाँ प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जा सकेंगी। आयु सीमा का निर्धारण सम्मान वर्ष की एक जनवरी की गणना से किया जाएगा। 【 2026 के सम्मान के लिए चुने जाने वाले लेखक की आयु 01.01.26 को पचास वर्ष से कम होने चाहिए 】
3. सम्मान की राशि 11000 रुपये (अक्षरे ग्यारह हजार रुपये) है।
4. सम्मान के लिए कृति की तीन प्रतियाँ भिजवाना अनिवार्य होगा। कृति का प्रस्ताव कोई भी पाठक या लेखक कर सकता है। सम्मान एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
5. उचित होगा कि कृति सामान्यतया 125 पृष्ठों की या उससे अधिक हो। परंतु यह अनिवार्य बाध्यता नहीं है।
6. प्राप्त कृतियों /प्रस्तावों के आधार पर चयन समिति द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम और मान्य होगा। चयन समिति स्वयं भी किसी कृति का संज्ञान ले सकती है।
7. इस वर्ष 15 अगस्त 2026 तक प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे।
8. प्रस्ताव भेजने का पता निम्न है -
सम्पादक, बनास जन,393, DDA, ब्लॉक सी एंड डी, शालीमार बाग़, दिल्ली- 110088
ईमेल - banaasjan@gmail.com
9 किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं प्रकाश स्मृति न्यास का निर्णय अंतिम होगा।
ईमेल - banaasjan@gmail.com
9 किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं प्रकाश स्मृति न्यास का निर्णय अंतिम होगा।
स्वयं प्रकाश स्मृति न्यास
प्रो दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, श्री राजेश जोशी, प्रो आशीष त्रिपाठी, डॉ पल्लव, श्रीमती अंकिता सावंत, श्रीमती अपूर्वा भटनागर
न्यास के उद्देश्य
- साहित्य और लोकतांत्रिक-समाजवादी- प्रगतिशील-धर्मनिरपेक्ष विचारों का संवर्धन व प्रसार
- प्रतिवर्ष स्वयं प्रकाश जी के जन्मदिन 20 जनवरी पर स्मृति व्याख्यान
- प्रतिवर्ष स्वयं प्रकाश जी की स्मृति में एक पुरस्कार